फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मामूली विवाद में दो पक्ष आए आमने सामने, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मामूली विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से एक दूसरे पर हुए हमले से सड़क पर भगदड़ मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बाद में दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ये घटना रविवार रात साढ़े 11 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल में हुई। यहां पर पूर्व सभासद सनव्वर अल्वी एवं उनके भाई तसव्वुर आजान का परिवार रहता है। तसव्वुर आजान की पत्नी नाजमीन आजान आम आदमी पार्टी की ओर से निकाय चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मोहल्ले में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद इमरान का भी परिवार रहता है। आरोप है कि इमरान रात में शहर के एक बैंक्वेट हॉल में दावत खाकर घर लौट रहे थे। गली के अंदर पूर्व सभासद के घर के आगे खड़े दो-तीन युवकों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट ने उग्र रूप ले लिया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग घरों से आमने-सामने आ गए। बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट में इमरान व तसव्वुर आजान घायल हो गए। एक-दूसरे के घर पर चढ़ाई करते हुए तोड़फोड़ की गई। भीड़ में शामिल किसी शख्स ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, देर रात में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीपी नगर चौकी पुलिस ने बमुश्किल बिगड़ती स्थिति को काबू किया।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में हसीन व तसव्वुर आजान का शांतिभंग में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें