जनपद में सोमवार को दो नए कोरोना मरीज मिलने से अब कोरोना पाजिटिव केसों की संख्या पांच हो गई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जांच में सोमवार को दो नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें एक अमरोहा से तो दूसरा गजरौला में मिला है। सीएमओ कार्यालय से डॉ जावेद अख्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को 510 लोगों की जांच की गई। जिसमें 329 की आरटीपीसीआर, 181 की एंटीजन जांच की गई। जिसमें दो कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से जनपद में अब कोरोना सक्रिय केसों की संख्या पांच हो गई तो वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी पांच हो गई है। सभी कोरोना पाजिटिव को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।