अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण में बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जोया के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा, डीसीएच में 283 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। जिनमें से 191 की आरटीपीसीआर जांच हुई। जबकि 91 ने एंटीजन जांच कराई है। इस दौरान जोया के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। मार्च से अब तक मिले कोरोना के मरीजों की संख्या जिले में 45 हो गई है। जबकि 22 मरीज सक्रिय चल रहे हैं। शेष मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 16 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं।