फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस हुए 29

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो लोग और पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 50 हो गई है। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में कुल 81 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। जिसमें 39 लोगों ने आरटीपीसीआर और 42 ने एंटीजन जांच कराई है। जिसमें जोया और जिला अस्पताल आवासीय कॉलोनी के रहने वाले दो लोग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या जिले में 50 हो गई है। इसमें 21 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 29 मरीज सक्रिय चल रहे हैं, जबकि 22 कंटेंटमेंट जोन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें