फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर 823 लोगों की जांच की गई। जिसमें बुखार के 134 रोगी पाए गए। डिडौली में डेंगू के दो मरीज मिले, जिनका इलाज शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में बुखार व डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराल, ब्लाक गंगेश्वरी के गांव आदमपुर, ब्लॉक जोया के ग्राम डिडौली, फरीदपुर, हसनपुर के ग्राम झकड़ी, गजरौला के ग्राम तिगरी, रहदरा, कमरालीपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। यहां इन शिविरों में कुल 823 लोगों की जांच की गई। जिसमें 134 बुखार के मरीज पाए गए। सभी बुखार के मरीजों की एनएस-1, टायफाइड, मलेरिया की आडीटी किट द्वारा जांच की गई। जांच में डिडौली में डेंगू के दो रोगी मिले जिनका इलाज किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू के 16 मरीज भर्ती हैं। निजी अस्पताल सिद्धि विनायक में दो, न्यूमटिमा अस्पताल मेरठ में दो, जीवन ज्योति अस्पताल जोया रोड में सात, मिताली अस्पताल में तीन डेंगू पीड़ित इलाज करा रहे हैं। बुखार से ग्रस्त मरीजों के घर व गांवों में फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में डेंगू ग्रस्त रोगियों की देखभाल की जा रही है। जिला अस्पताल में डेंगू एलाइजा जांच की सुविधा भी उपलब्ध है तथा नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें