फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मैंगो पैक हाउस की दो मशीनों को मिली एपीडा की एनओसी

Sun, 15 Sep 2024 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी समिति में बने मैंगो पैक हाउस की हॉट वाटर ट्रीटमेंट व वीएचटी (वेपर हीटेड ट्रीटमेंट) मशीनों को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। इसके साथ ही विदेशों में सब्जियां व आम को निर्यात करने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने जिले को पिछले साल मैंगो पैक हाउस की सौगात दी थी। लेकिन पैक हाउस में रखी मशीनों की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। एपीडा की टीम ने पिछले दिनों वहां हॉट वाटर ट्रीटमेंट व वीएचटी (वेपर हीटेड ट्रीटमेंट) मशीनों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद से ही अनापत्ति प्रमाण पत्र का इंतजार किया जा रहा था। प्रभारी मंडी सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। अब यहां से आम व दूसरी सब्जियों के निर्यात करने में आसानी हो सकेगी। बताया कि हॉट वाटर ट्रीटमेंट से प्रोसेस करने से उसका संक्रमण दूर हो जाता है तथा उसको 15 से 20 से बीस दिनों तक संरक्षित किया जा सकता है। इसके साथ ही कई देशों में वेपर हीटेड ट्रीटमेंट से प्रोसेस की हुई सब्जियाें को निर्यात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मशीनों को एनओसी मिलने से अब अमरोहा के निर्यातकों को भी आसानी होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें