कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाह भगवानपुर में निर्माणाधीन मकान का पिलर गिरने से दो राजमिस्त्री व एक मजदूर घायल हो गए।
देवराज सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को लेंटर डाला जा रहा था। चार इंच की दीवार पर पिलर खड़ा था। पिलर दीवार का वजन बर्दाश्त नहीं कर पाया और अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरा। मलबे में दब कर राजमिस्त्री कैलाश चंद पुत्र नत्थू सिंह, ओम प्रकाश पुत्र थान सिंह व मजदूर अंकित पुत्र कैलाश निवासी गण भगवानपुर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटा कर घायलों को बाहर निकाला और आनन-फानन में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों की हालत में सुधार है।