फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का खंभा गिरने से दो मिस्त्री और मजदूर घायल

Sun, 19 Nov 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर(अमरोहा)। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाह भगवानपुर में निर्माणाधीन मकान का पिलर गिरने से दो राजमिस्‍त्री व एक मजदूर घायल हो गए। 
विज्ञापन

 देवराज सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को लेंटर डाला जा रहा था। चार इंच की दीवार पर पिलर खड़ा था। पिलर दीवार का वजन बर्दाश्त नहीं कर पाया और अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरा। मलबे में दब कर राजमिस्त्री कैलाश चंद पुत्र नत्थू सिंह, ओम प्रकाश पुत्र थान सिंह व मजदूर अंकित पुत्र कैलाश निवासी गण भगवानपुर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटा कर घायलों को बाहर निकाला और आनन-फानन में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घायलों की हालत में सुधार  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें