फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीस साल के युुवक समेत दो की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/आदमपुर(अमरोहा)। ननिहाल में आए बीस वर्षीय युवक नितीश और आदमपुर में फसल की रखवाली करने गए 62 वर्षीय किसान को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिले में 90 दिनों में 45 लोगों की जान हार्ट अटैक से जा चुकी है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव मूलकटा निवासी यशपाल यादव की बहन मेरठ में रहती है। उनका 20 वर्षीय भांजा नीतिश कुमार पुत्र कुंवरपाल अपनी ननिहाल में आया था। शनिवार की शाम वह घर में पर्दे लगा रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर मामा व अन्य परिजन घबरा गए। तुरंत इलाज के लिए लेकर दौड़े। गजरौला सीएचसी में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही। मामा और अन्य परिजन बिना पुलिस कार्रवाई शव को मेरठ ले गए।
वहीं, आदमपुर क्षेत्र के गांव दढियाल निवासी 62 वर्षीय किसान मुन्नू त्यागी भारतीय किसान यूनियन टिकैत में ग्राम उपाध्यक्ष थे। किसान की 8 बीघा गेहूं की फसल खड़ी हैं। फसल की रखवाली करने के लिए बृहस्पतिवार की रात को खेत पर गए थे। रात में करीब दो बजे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पास के ही खेत पर रखवाली कर रहे किसान ने टॉर्च लगा कर देखा तो वह रास्ते पर जमीन पर पड़े थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए और शुक्रवार को बिना कानूनी कार्रवाई के ही मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें