अमरोहा। जनपद में मजदूर समेत दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब केवल 7 केस एक्टिव हो गए हैं।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरूवार को 714 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 1500 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि अबतक कुल 16800 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 16589 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अब सात मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
यह है कोरोना की स्थिति (01 जुलाई 2021)
संक्रमित------------02
मृतक---------------00
स्वस्थ---------------00
सक्रिय---------------07