हसनपुर। खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान की जान लेने वाले सांड़ को अभियान चलाकर टीम ने पकड़ लिया। उसके साथ एक अन्य हिंसक सांड़ भी पकड़ा गया है।
क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में मंगलवार को दोपहर को बुजुर्ग किसान खेमचंद(65 ) पर हिंसक सांड़ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया था। सांड़ ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका जिससे उनकी मौत हो गई थी। आस-पास के किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़ते और सांड़ को खदेड़ा था। घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने हिंसक साड़ को पकड़वाने की मांग की थी। इसी सांड़ ने एक अन्य व्यक्ति को भी इसी गांव में एक माह पहले मार डाला था। बुधवार को खंड विकास अधिकारी रोहताश कुमार, व उपमुख्य चिकित्साधिकारी की टीम के द्वारा अभियान चलाकर दो सांड़ पकड़ लिए गए। दोनों सांड़ को गोशाला भेजा गया है।