अमरोहा। मदरसे के शिक्षकों ने दो भाईयों पर आधुनिक मदरसा संचालकों से ठगी करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को तमाम मदरसा शिक्षक एकत्र होकर जिलाधिकारी बालकृष्ण से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निवासी दो भाई लोगों को बैंक से लोन दिलाने, सरकारी नौकरी दिलाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही आधुनिक मदरसा संचालकों से अवैैध वसूली की मांग करते हैं। मना करने मदरसा संचालकों के खिलाफ शिकायत करते हैं। जांच के नाम पर धमकाते हैं और अधिकारियों को गुमराह करते हैं। इनके खिलाफ कोतवाली समेत कई थानो में मुकदमे दर्ज हैं। मगर इसके बाद भी यह दोनों भाई बाज नहीं आ रहे हैं। दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान इशरत अली, माजिद अली, सना, अंजुम बानो, रवि भटनागर, सलमा रूबी, तनवीर अहमद, मुस्तकीम, रिजवाना, गुलराना, सतवीर सिंह, सलाउद्दीन, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।