फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ की अवैध कटान करते दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात(अमरोहा)। कस्बे में आम के हरे-भरे पेड़ का अवैध कटान करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में पेड़ मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नौगावां सादात थाने के पीछे स्थित एक बाग में आम के पेड़ों के अवैध कटान की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर बीट के उपनिरीक्षक विनीत शर्मा, मुख्य आरक्षी लोकेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि बाग कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला बंगला निवासी अली खम्बर का है। मौके पर पुलिस को दो लोग आम का पेड़ काटते हुए मिले। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पेड़ मालिक अली खम्बर, सुल्तानपुर गांव निवासी इस्लामुद्दीन, बिजनौर जनपद के मझौला बिलोच गांव निवासी कामिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें