फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीस नई बसों की मिली सौगात, दस जल्द आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा डिपो के बेड़े में बीएस-6 की 20 नई बसें शामिल हो गई हैं। जल्द ही दस नई बसों की सौगात और मिलेगी। नई बसाें के मिलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं, नई बसों का संचालन दूरस्थ क्षेत्रों में होगा।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं तो 19 अनुबंधित हैं। 66 बसों में सभी बीएस-4 की बसें शामिल थीं। जिससे इन बसों का संचालन दिल्ली एनसीआर के अलावा अन्य जगह पर सही तरीके से नहीं हो रहा था। हाल ही में अमरोहा डिपो को बीएस-6 की 20 नई बसें मिल गई हैं। जिससे दूरस्थ क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि इन बसों का संचालन दिल्ली, एनसीआर के अलावा मथुरा, अयोध्या, लखनऊ, आगरा आदि के लिए किया जाएगा। वहीं, दस नई बसों के आने की उम्मीद भी जल्द है। बताया कि चुनाव में गईं 28 बसों में 24 बसें पहुंच गई हैं। अभी चार का आना बाकी है। ये बस भी जल्द ही आ जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें