फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस दिन पहले सभासद पर दर्ज हुआ दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासद पर घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। सभासद के खिलाफ करीब चौबीस दिन पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की भी चर्चा है लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस से अब तक की जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। महिला का आरोप है कि वार्ड सभासद उसको बुरी नियत रखता है। रोजाना घर आकर धमकाता है। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। मकान मालकिन ने भी वार्ड सभासद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि 25 मई 2022 की दोपहर करीब तीन बजे घर पर अकेली थी। उसका पति मजदूरी करने गया था। जबकि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी सभासद घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर मारपीट की। मोहल्ले में बदनाम करने की धमकी दी। वार्ड सभासद का मोहल्ले में प्रभाव है, इसलिए कोई उसकी मदद करने नहीं पहुंचा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा एसपी के निर्देश पर 21 जून को नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक मुकदमे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद शहर में सभासद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की चर्चा आम हो गई। इस मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है। सीओ सिटी विजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में महिला के न्यायालय में बयान हो चुके हैं। अभी मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें