फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आपराधिक प्रवृत्ति का है धर्मांतरण कराने वाला तुफैल खान

Fri, 03 Mar 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धोखाधड़ी कर चंद्रशेखर यादव का धर्मांतरण कर मोहम्मद हिलाल बनाने वाले तुफैल खान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। दिल्ली और शामली में छेड़खानी, धोखाधड़ी, जेजे एक्ट(बाल किशोर अधिनियम) समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा अमरोहा नगर कोतवाली में धोखाधड़ी कर धर्मांतरण कराने का दर्ज हुआ है। इनमें से छह मुकदमों में वह जमानत पर है, जबकि चार मुकदमे न्यायालय में ट्रायल पर हैं। अमरोहा पुलिस ने तुफैल खान और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है।अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा में श्याम सिंह यादव का बेटा चंद्र शेखर यादव आठ साल पहले अपने दोस्त के साथ नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। कई दिन तक नौकरी नहीं लगी तो वह मन्नत लेकर दरगाह हजरत निजामुद्दीन में फूल चढ़ाने के लिए चले गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात मदीना मस्जिद के निकट रहने वाले तुफैल खान से हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तुफैल खान ने झांसे में लेकर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया था। इसमें तुफैल खान की पत्नी भी शामिल थी। बाद में तुफैल खान अमरोहा आया और चंद्रशेखर यादव को कलमा पढ़ा दिया था। चंद्रशेखर यादव की जगह नाम बदलकर मोहम्मद हिलाल रख दिया था। इसके बाद आरोपी निजामुद्दीन में ही अपने मदरसे जामिया अरेबिया निजामिया में चंद्रशेखर को रखने लगा था।
चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि तुफैल खान गिरोह बनाकर भोले-वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। वर्ष 2017 में चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद चंद्रशेखर यादव मदरसा छोड़कर अमरोहा चला आया, जिसके बाद चंद्रशेखर यादव दिल्ली में पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। अब आरोपी तुफैल खान की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


धर्मांतरण के आरोपी तुफैल खान का आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली और शामली के कैराना में छह मुकदमे सामने आए हैं। नगर कोतवाली में दर्ज हुए धर्मांतरण मामले में विवेचना चल रही है। जल्द ही आरोपी तुफैल खान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय कुमार राणा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें