फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिछले छह साल में सबसे गरम रहा मंगलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फरवरी माह में अचानक मौसम ने तेवर बदल लिए हैं। सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। स्थिति ये है कि मंगलवार यानी 21 फरवरी का दिन पिछले छह सालों में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि रात में ठंड महसूस हो रही है। जिस कारण मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल फीवर के साथ, गले में खराश और खांसी और जुकाम से पीड़ित हो रहे है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं। गर्मी की दस्तक से गर्माहट होनी शुरू हो गई थी। क्षेत्र में मंगलवार को बढ़ती गर्मी का प्रकोप साफ देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप निकली और तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। दोपहर के समय तापमान बढ़कर 29 तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिसके कारण लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हुआ। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार मौसम के लगातार साफ बने रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह में और अधिक गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। वहीं बदलते मौसम में मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और ऐसे में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है लेकिन रात में ठंड का अहसास अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि इस चेंजिंग वेदर में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों फैलने का भी खतरा है। इसलिए मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें।
विज्ञापन


वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
वर्ष 2018- -27 डिग्री-12.8 डिग्री
वर्ष 2019-20 डिग्री-13.7 डिग्री
वर्ष 2020-27 डिग्री-14 डिग्री
पर्ष 2021-27 डिग्री-11 डिग्री
वर्ष 2022-23. 4 डिग्री 10.2 डिग्री
वर्ष 2023-29 डिग्री14 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें