सैदनगली। उत्तराखंड के हरिद्वार से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा शीशा लदा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से सड़क किनारे स्थित कब्रिस्तान की दीवार तोड़कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक एवं हेल्पर घायल हो गए। उपचार के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने श्व पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिजनौर के चांदपुर निवासी ट्रक चालक सलमान पुत्र बाबू और हेल्पर नदीम (35) ट्रक में शीशा भरकर हरिद्वार से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर सैदनगली में कब्रिस्तान पास रविवार की तड़के चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर कब्रिस्तान की दीवार तोड़कर पलट गया। हादसे में चालक व हेल्पर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में घायल ट्रक के हेल्पर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक का उपचार कराया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।