फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: 30 लाख की शराब को लेकर दो युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस, कुल 836 पेटियां हैं गायब

Fri, 20 Jan 2023 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर-गजरौला मार्ग पर खंदक में ट्रक पलटा मिला था। ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को देकर चालक मौके से फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के नंबर पर संपर्क किया लेकिन फोन बंद था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में दो दिन पूर्व गजरौला मार्ग पर मनौटा गांव के पास सड़क किनारे पलटे मिले अंग्रेजी शराब से लदे ट्रक से 836 पेटी गायब हैं। मामले में ट्रक मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शराब की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक मानी जा रही है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार की सुबह हसनपुर-गजरौला मार्ग पर खंदक में ट्रक पलटा मिला था। ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को देकर चालक मौके से फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के नंबर पर संपर्क किया लेकिन फोन बंद था। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक से अंग्रेजी शराब की 64 पेटी बरामद की थीं। बुधवार को हसनपुर कोतवाली पहुंचे गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक कानपुर के रनिया से अंग्रेजी शराब की 900 पेटियों को लादकर गजरौला गोदाम के लिए चला था।
विज्ञापन

जबकि पलटे ट्रक के पास से मात्र 64 पेटी शराब ही बरामद हुई हैं। ट्रक चालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आशंका जताई कि ट्रक मालिक और चालक ने शराब की 836 पेटियां से गायब कर दी हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टर सर्वेश की तहरीर पर ट्रक मालिक मोहसिन निवासी नई बस्ती सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर और चालक सरताज उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला मुस्तरका थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें