फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रतापगढ़ के ट्रक चालक की नौगांवा सादात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में प्रतापगढ़ के चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दूसरे ट्रक चालक और परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।प्रतापगढ़ के देवसराय थानाक्षेत्र के सपरा छाप गांव निवासी हरिपाल पुत्र दयाशंकर यादव ट्रक चालक है। वह रविवार को देहरादून से बनारस के लिए निकला था। अभी उसका ट्रक नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कुमखिया गांव के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत में हरिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूसरे ट्रक में मौजूद चालक परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि हरिपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें