फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में ट्रक चालक ने अपने ही घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में तीस वर्षीय ट्रक चालक पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। बताते हैं कि कुछ लोगों के रुपये उस पर उधार चल रहे थे। जो तकाजा करते थे। जिसकी वजह से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी से आहत होकर ट्रक चालक ने बृहस्पतिवार की दोपहर को अपने कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। परिजन पुलिस सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। सीओ अरुण कुमार कहना है कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें