फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज सुहेल देव की जयंती पर शहीदों को श्रद्धांजलि, दीपदान

विज्ञापन
अमरोहा में शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। तहसील दिवस में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सदर ब्लॉक सभागार में डीएम उमेश मिश्र के अलावा अन्य अधिकारियों ने पीएम मोदी के भाषण को सुना। कार्यक्रम के पहले शहीद और आश्रितों के परिवार को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद शाम 5.30 बजे शहर के गांधी मूर्ति के समीप राष्ट्रधुन का आयोजन हुआ। पीएसी मुरादाबाद की टीम ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीतों के धुन को बजाया। इसके अलावा दीपों को जलाया गया। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि देश का अतीत गौरवशाली है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्राणों को न्यौछावर करने वाले असंख्य लोग हैं। ऐसे व्यक्तित्व के त्याग और बलिदान को याद करने की जरुरत है। सरकार के कदम सराहनीय है। ताकि देश के प्रति योगदान करने वाले विराट व्यक्तित्व के बारे में लोगों को मालूम हो सके। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन से बचाने के लिए शहीदों का योगदान अहम है। शहीदों को नमन करना चाहिए। इस दौरान डीडीओ प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक मिथिलेश तिवारी, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जग्गा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें