फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाईवे किनारे पेड़ों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव भुलावई स्थित एसएस कोल्ड स्टोर के सामने रविवार की शाम 7 बजे करीब हाईटेंशन लाइन की डिश टूट गई। जिससे लोहे के पोल में हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने लगा। जिससे खेत पर चारों ओर लगे तारकशी के बाड़े में हाईटेंशन करंट उतर आया और देखते ही देखते पेड़ों से लपटें उठने लगीं। अंधेरे में पेड़ों में आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद ग्रामीणों भीड़ लग गई और राहगीर भी रुक गए। ग्रामीणों ने एसडीओ देहात को फोन पर मामले से अवगत कराया। जिसके बाद बिजली लाइन बंद की गई। लाइनमैन ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। एसडीओ देहात जगदीश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मामूली आग लगी थी। तत्काल सप्लाई भी बंद कर दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें