फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एसएसआई और दस कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी ने दो एसएसआई और दस कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह कार्रवाई एसपी ने शुक्रवार को की।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि अमरोहा नगर कोतवाली के एसएसआई रमेश चंद्र सहरावत को गजरौला का एसएसआई बनाया है। जबकि गजरौला के एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को आदमपुर थाने का एसएसआई नियुक्त किया है। इसके अलावा हसनपुर सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही शिवानी देशवाल को सैदनगली भेजा है। जबकि कांस्टेबल प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन भेजा है। हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही विपुल कुमार और दक्ष कुमार को सीओ कार्यालय हसनपुर में तैनात किया है। गोपनीय कार्यालय से शर्मिला शर्मा को मॉनिटरिंग सेल और मॉनिटरिंग सेल से दीपा चौधरी को गोपनीय कार्यालय में तैनाती दी है। सीओ धनौरा कार्यालय में तैनात धीरेंद्र प्रताप को सीओ अपराध कार्यालय और कविता चक्रवर्ती को रजबपुर थाने भेजा है। इसके अलावा सीओ नगर कार्यालय में तैनात सिपाही राजकुमार को गजरौला थाना और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदित्य कुमार को डिडौली कोतवाली में तैनात किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें