फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से फुंका पड़ा है मुकारमपुर गांव का ट्रांसफार्मर

सार

ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लोग तीन महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लेकिन बिजली विभाग उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।मुकारमपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली नहीं होने से गांव के छोटे काम धंधों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड की ग्राम पंचायत मुकारमपुर में बीते तीन माह से फुंके ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लोग तीन महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लेकिन बिजली विभाग उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

मुकारमपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर इसकी जानकारी आजमपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता को दे दी गई थी। लेकिन तीन माह बाद भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली नहीं होने से गांव के छोटे काम धंधों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
विद्यार्थी भी अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कोशिंदर सिंह, सुनील शर्मा, नरेश शर्मा, हरिओम शर्मा, विपिन गुर्जर, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह आदि शामिल थे। वही अवर अभियंता जितेंद्र सिंह का कहना है कि उनको ट्रांसफार्मर फुंकने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें