फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से खराब है लुहारी खादर में ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली की ओर से एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। गांव लुहारी खादर में वन वाले रास्ते पर रखा पच्चीस केवी का ट्रांसफार्मर करीब दो साल से खराब है। जिससे करीब बीस घर प्रभावित हैं। उन घरों ने दूसरे मोहल्ले में आपूर्ति जोड़कर चलाई तो चामुंडा वाला ट्रांसफार्मर ओवलोड होने की वजह से खराब हो गया। यह ट्रांसफार्मर भी कई बार खराब हो चुका है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। कहा कि पूरी तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का बुराहाल है। जर्जर तारों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जर्जर तारों को बदलवाया जाए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, उपाध्यक्ष चेतन सिंह, कोषाध्यक्ष गोवर्धन, जय सिंह राणा, मीडिया प्रभारी जसवर सिंह खडगवंशी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें