फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा बचाने को डिवाइडर पर चढ़ाया ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर छात्रों से भरे ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रेलर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। ट्रेलर चालक की सतर्कता के चलते ई-रिक्शा में सवार बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए। वहीं, ट्रेलर के डिवाइडर पर चढ़ने से जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन


मेरठ के किठौर निवासी शहजाद ट्रेलर (मालवाहक बड़ा ट्रक) चालक हैं। वे रविवार रात बिहार से ट्रेलर में मक्का की बोरियां लेकर मेरठ के लिए चले थे। सोमवार सुबह सात बजे ट्रेलर गजरौला में नाईपुरा मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर के सामने पहुंचा था। इस बीच हाईवे पर सामने से स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा आ गया। वह गलत लेन पर था, लेकिन स्कूल जाने के लिए इसी लेन पर चलना ई-रिक्शा चालक की मजबूरी थी। ट्रेलर चालक ने ई-रिक्शा में सवार बच्चों को बचाने के लिए ट्रेलर को हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिससे दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर दौड़ रहे वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर जाम लग गया। वाहन रेंग रेंग कर गुजरने लगे।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को दी। सूचना पर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि जाम नहीं लगा था, बल्कि वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। उन्होंने ट्रेलर हटवा दिया था।
विज्ञापन

ट्रेलर डिवाइडर पर न चढ़ाता चालक तो हाे सकता था बड़ा हादसा

गजरौला। नाईपुरा में दो कॉन्वेंट स्कूल हैं। परिषदीय विद्यालय के साथ इंटर कॉलेज भी है। जिनमें हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल-कॉलेज आने जाने के लिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावक मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन का ही इस्तेमाल करते हैं। उधर, अंडरपास बनाए जाने का काम चल रहा है। इसलिए अधिकांश वाहन और पैदल लोग भी हाईवे से ही गुजरते हैं। सुबह स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा गलत दिशा में था। मगर, ट्रेलर चालक ने बच्चों को बचाने के चक्कर में यह परवाह नहीं की कि डिवाइडर पर चढ़ाने से पलट सकता है। लोगों का कहना है कि वह समझदारी का परिचय नहीं देता तो बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें