हसनपुर। रहरा रोड पर जाम लगने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को नगर में साप्ताहिक बाजार लगता है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा भीड़ रहरा रोड पर रहती है। सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से आवागमन रुक जाता है। इससे जाम के हालात बन जाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे भी जाम लग गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। लोगों ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। संवाद