फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन और साप्ताहिक बंदी का पूर्णत: पालन करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
अमरोहा में बैठक करते सराफ व्यापारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक कुंवर विनीत अग्रवाल सर्राफ के प्रतिष्ठान पर हुई। कोविड-19 गाइडलाइन के पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सतीश चंद्र सर्राफ ने शहर के सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यूपी सरकार द्वारा घोषित 35 घंटे के लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें। अपने घरों में ही रहे। साथ ही मंगलवार को साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी पूर्णत: अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। कहा कि कोविड-19 का संक्रमण पुन: बहुत तेजी से फैल रहा है। सबसे पहली प्राथमिकता खुद को, अपने परिवार को सुरक्षित रखने की है। सामान्य दिनों में भी बेवजह घर से बाहर न निकले। बहुत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर जाएं और कोविड नियमों का पालन करें। दुकानों पर खुद भी मास्क पहने और प्रत्येक ग्राहक को भी मास्क पहनना अनिवार्य करें। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुकानों में सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। बाजार में आने वाले लोग भी अपनी जिम्मेदारी को समझें और अनावश्यक रूप से बाजारों में बिल्कुल न घूमे। साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों को तो बिल्कुल भी घरों से बाहर नहीं निकलने दें। आज के इस कठिन दौर में हम सबकों मिल कर करोना के खिलाफ लड़ना है। तभी हम पूरी तरह कोविड गाइडलाइन का पालन कर सकेंगे। इस दौरान मनोज वर्मा, विजय शंकर अग्रवाल, कमलेश चंद, विवेक अग्रवाल, हर्ष वर्मा, रवि रस्तोगी, सुमित सरण, शंकर प्रकाश, संजय अग्रवाल, अजय वर्मा, मुदित अग्रवाल, हिरदेश गोयल, अमित अग्रवाल, गुरुचरण सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें