फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जाम की समस्या को लेकर एएसपी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने एएसपी राजीव कुमार सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापा। उन्होंने शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने एएसपी से मुलाकात की। अपनी मांग का ज्ञापन देकर कहा कि मुख्य बाजार के साथ ही शहर के अन्य प्रमुख चौराहे पर लगने वाले जाम से जनता परेशान रहती है। जाम की समस्या का निस्तारण किया जाए। मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। शहर में रात्रि गश्त को ओर अधिक प्रभावी बनाने, हर महीने होने वाली मासिक बैठक में संबंधित अधिकारियों को भी बुलाने की मांग की। इस दौरान कमर नकवी, मोनू यादव, फहीम अहमद, हरस्वरूप माथुर, मोहम्मद अंजार, अजीम खान एडवोकेट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें