फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंदिर में चोरी के खुलासे की मांग को व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के शिव मंदिर में चोरी के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

नगर में पुलिस चौकी के सामने पुरानी तहसील के परिसर में शिव मंदिर है। मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सबमर्सिबल की मोटर उखाड़ ली थी। मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी कस्बे की पुलिस चौकी के सामने स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुए। कहा कि पांच दिन पूर्व मंदिर में हुई चोरी का खुलासा ना होने से व्यापारियों में रोष है। पुलिस अधिकारी व्यापारियों का फोन नहीं उठाते हैं। जिसके कारण व्यापारियों में भारी रोष हैं। प्रदर्शन करने वालों में मंदिर के पुजारी प्रदीप शर्मा, मुकेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, शिवाकांत अग्रवाल, विकास रस्तोगी, अनुज शर्मा, प्रसून अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बॉबी रस्तोगी रहे। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें