फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बजरी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बजरी लदे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में कमल (25) की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कमल अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा के रहने वाले शिवनाथ के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को कमल सिंह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के देहरा बरखेड़ा गांव किसी काम से गए थे। रास्ते में देहरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में बजरी लदी हुई थी। हादसे में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया।
सीओ अभिषेक कुमार बताया कि मृतक कमल के भाई निपेंद्र शर्मा की तहरीर पर ट्रैक्टर के चालक अशोक शर्मा निवासी मखदूमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

06सीटीके10..श्याम कटियार, प्रभारी, एफड़ीड़ीआई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें