फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर के बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया, जबकि रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

उझारी के मोहल्ला भीम नगर निवासी ओमपाल पुत्र लीला रविवार को ट्रैक्टर में तेल भरवाने के लिए जा रहा था। इस दौरान हसनपुर संभल मार्ग पर दिल्ली से बदायूं जा रही हापुड़ डिपो की बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में रोडवेज में बैठे यात्रियों में भी चीखपुकार मच गई। बस में सवार पांच यात्रियों को मामूली चोट आई है, जो निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। उधर, रोडवेज चालक ने सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रैक्टर और रोडवेज बस सड़क पर ही खड़े रहे, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें