फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर चौराहे पर वाटर फॉल का ट्रायल, लोगों के लिए जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के टीपी नगर चौराहे पर वाटर फॉल का ट्रॉयल बुधवार को हुआ। रंगीन लाइटों से पानी का गिरना लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। डीएम उमेश मिश्र ने देर शाम को वाटर फॉल का परीक्षण कराया। उन्होंने कमियों को पूरा करने का निर्देेश दिया। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए टीपी नगर चौराहे पर कृत्रिम झरना बनकर तैयार हो गया है। सजावट के काम बाकी है। जल्द ही परिसर में पौधे लगाए जाएंगे ताकि सुंदरता में चार चांद लगा सके। डीएम उमेश मिश्र ने बुधवार की शाम को टीपी नगर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने वाटर फॉल का परीक्षण कराया। हरी लाइट लगाए गए हैं जो गिरते हुए पानी को और आकर्षक बना रहा हैं। उन्होंने टाउन प्लानर आशीष सिंह को कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र, अध्यक्ष शशि जैन, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, नूर फैजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें