फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यातायात व्यवस्था चौपट, जाम से जूझा टीपी नगर चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर का टीपी नगर चौराहा दिनभर जाम के झाम से जूझता रहा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के अनुसार जाम का कारण शाह विलायत दरगाह पर चल रहे उर्स के दौरान नालों की सफाई कार्य का शुरू होना है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन

शहर का टीपी नगर मुख्य चौराहा है। ये चौराहा जोया, गांधी मूर्ति, अतरासी रोड और मुख्य बाजार को जोड़ता है। बृहस्पतिवार को चौराहे पर दिनभर जाम लगा रहा। कहने के लिए तो कुछ सिपाहियों की यहां ड्यूटी लगी है। लेकिन आए दिन लोग जाम शिकार होते हैं। यहां प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। नजदीक में सीएचसी केंद्र होने के कारण मरीजों की भी आवाजाही लगी रहती है। वहीं, स्कूली बच्चे जाम में घंटों फंसकर बिलबिलाते रहते हैं। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। टैंपो और ई-रिक्शा चालकों को कार्रवाई का डर नहीं है। वहीं, फुटपाथ विक्रेता सड़क पर अपनी दुकानें सजाकर बैठे रहते है। ऐसे में यातायात पुलिस अगर इन मार्गों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से वाहनों को निकाले तो कुछ राहत जरूर मिल सकती है।
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद लोगों ने घर से निकला शुरू कर दिया है। जिसके चलते सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। उधर शाह विलायत दरगाह पर उर्स चल रहा है। यहां हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वहीं नगर पालिका की ओर से बिजनौर रोड पर नालों की सफाई कराई जा रही है। सिल्ट निकालने और हटाने के लिए जेसीबी कार्य करती है जो जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निपटने के लिए शहर के भीतर होकर बिजनौर, कांठ, जोया, अतरासी और मंडी धनौरा की तरफ जाने वाले वाहनों को बाइपास से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें