फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुराने रखे हुए फलाहारी आटे, कुट्टू, सिंघाड़ा आटा का न करें सेवन

Sun, 06 Oct 2024 03:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
7 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे
विज्ञापन


अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लोगाें से अपील करते हुए कहा कि उपवास के दिनों में ब्रांडेड कम्पनी के व्रत व कुट्टू का आटा का ही सेवन करें। किसी भी दशा में पुराने रखे हुए फलाहारी आटे, कुट्टू का आटा, सिंघाड़ा का आटा का सेवन न करें। पुराने रखे फलाहारी आटे को नष्ट कर दें।
विज्ञापन


शनिवार को जिले भर में कुट्टू का आटा और फलाहारी आटा(व्रत आटा), सिंघाडा का आटा एवं उपवास में उपभोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों फलों, ड्राई फ्रूट्स चौलाई रामदाना, मखाने, मूंगफली दाना, साबूदाना आदि में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा साबुत कुट्टू गिरी, सिंघाडा का आटा एवं कुट्टू आटा, खाद्य वनस्पति वसा, घी, मूंगफली दाना, दूध आदि के कुल 7 नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप दीक्षित, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें