फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राज्यपाल की ओर से जिले के डीएम को सम्मान0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में अधिक और हिंसा रहित मतदान पर डीएम उमेश मिश्र को सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सम्मानित करेंगी। हालांकि वह किसान आंदोलन के चलते लखनऊ नहीं जा सके हैं। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अफसर की ओर से सम्मान ग्रहण किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के चलते नौगांवा सादात विधानसभा सीट रिक्त हो गई। नवंबर 2019 में उप चुनाव हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य छह सीटों पर भी मतदान हुए। डीएम उमेश मिश्र की देखरेख में उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके अलावा निर्वाचन के कार्यों में खर्च भी कम हुआ है। इसके चलते डीएम उमेश मिश्र का चयन बेस्ट इलेक्टोरल प्रेक्टिसेस अवार्ड के लिए चयन किया गया। लखनऊ के गोमती नगर, विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी अधिक मतदान पर डीएम को सम्मान मिला है। उन्हें 2020 में लखनऊ में सम्मानित किया गया है। लगातार दूसरी बार पुरस्कार पाने वाले डीएम बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें