फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आधी रात को एंबुलेंस समेत सात वाहनों के टायर फटे

Sat, 15 Jul 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा से पूर्व सड़कों के गड्ढे भरने का फरमान सुनाया था, लेकिन आम सड़कों की बात तो दूर नेशनल हाईवे भी गड्ढों से भरे हुए हैं। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे इसका उदाहरण है। जहां बृहस्पतिवार की रात नाईपुरा गांव के सामने हाईवे के बीचोंबीच बना एक गड्ढा हादसे का कारण बन गया। गड्ढे में फंसकर एंबुलेंस समेत एक के बाद एक सात वाहनों के टायर फटते चले गए। जिससे हाईवे पर तेज धमाका हुआ। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटे, जिससे उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। उधर, आधी रात के बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों के टायर सही कराकर उन्हें रवाना कराया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा से पूर्व शिवभक्तों के गुजरने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त कराए जाने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन आदेश हवाई साबित हुए। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन हैं। इस हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे चल रहा है। एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लाइन पर दोनों तरफ क ट्रैफिक चल रहा है। लेकिन, इस लाइन पर जगह जगह बने गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे अमरोहा निवासी व्यक्ति की कार का पहिया गड्ढे में गिरते ही फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। किसी तरह चालक ने कार को नियंत्रित किया। लेकिन तभी पीछे से आ रही सरकारी एंबुलेंस का अगला पहिया गड्ढे में गिर पड़ा और स्टेयरिंग का एक्सल टूट गया। चालक में बामुश्किल एंबुलेंस को नियंत्रित किया। बाद में पीलीभीत का परिवार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। तभी गड्ढे में गिरने की कारण उनकी कार का पिछला पहिया फट गया। इतना ही नहीं बरेली के परिवार की कार के बायीं साइड वाले दोनों टायर फट गए। करीब 15 मिनट के अंतराल से एंबुलेंस समेत सात कारों के टायर फट गए। इसकी जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात विधानसभा से पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने अपने पेट्रोल पंप के बगल में रहने वाले टायर पंचर मैकेनिक को वहां भेजकर लोगों की समस्या का समाधान कराया। उधर सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद आस-पास में पड़ी ईंटों को डालकर गड्ढे को भरवाया और बाद में मिट्टी डलवाई। हाईवे पर खड़ी एंबुलेंस को क्रेन के जरिए साइड में कराया।

सीओ ने अपनी कार से बुलाया मैकेनिक
जिस समय सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे थे कब कार का टायर फटने की वजह से तीन कार में सवार परिवार खड़े हुए थे। सीओ ने तुरंत अपने ड्राइवर को भेजकर टायर पंचर मैकेनिक को बुलवाया। साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस कर्मियों को परिवारों के सकुशल रवाना होने तक वहीं खड़े रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
एनएचएआई की ओर से नहीं दिया जाता ध्यान
रोड टैक्स के नाम पर हर साल केंद्र सरकार की ओर से टोल शुल्क को बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, उसके हिसाब से लोगों को सहूलियत नहीं दी जा रही। एनएचएआई ने हाईवे पर बने गड्ढों को भी दुरुस्त नहीं कराया। जिसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। यह तो तब है जब मुख्यमंत्री ने हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश दिए हुए हैं

मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर हुई घटना के बारे में जानकारी नहीं है। यदि वहां गड्ढे बने हैं तो एनएचएआई के अधिकारियों को वहां भेजकर गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि, लगातार बरसात होने के चलते जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सभी को तत्काल रूप से भरवाएं जाएंगे। राजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें