फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोड़ी भरे डंपर के टायर फटे, रोडवेज सहित दो कारों के शीशे टूटे, मासूम घायल

Tue, 14 May 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के बाईपास मार्ग पर रोड़ी से लदे डंपर के अचानक एक साथ दो टायर फट गए। टायर फटने से तेज धमाका हो गया। पास में खड़ी रोडवेज बस सहित तीन वाहनों के शीशे टूट गए। कार में बैठी पांच वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गए। मामले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात बाईपास मार्ग पर रोड़ी से भरा एक ट्रक सैनी धर्म कांटे के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक डंपर के पीछे के दो टायर एक साथ फट गए। जिससे तेज धमाका हुआ। टायर फटने की वजह से रोड़ी हवा में उछलती हुई आसपास चल रहे वाहनों के शीशे में जा लगी। जिससे दो कारों के शीशे टूट गए। हादसे में थाना धनौरा के गांव पिपलौती तगा निवासी भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ बोलेरो कार से सैदनगली से अपने घर को जा रहे थे। उनकी कार के शीशे टूट गए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी राकेश अपनी पत्नी व पांच वर्षीय बेटे के साथ कार में बैठा था। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जिसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालांकि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें