मंदिर पर पुताई के लिए लगी सीढ़ी पर से गिरने से तीन वर्षीय साजिया पुत्री शकील की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुरादाबाद के कांठ निवासी शकील अहमद कुंदन शुगर मिल के बने मकान में रहता है। मकान के पास ही मंदिर है। रविवार को वह मिल के परिसर में बने मंदिर में सीढ़ी लगाकर रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान उसकी तीन वर्षीय पुत्री साजिया भी वहां आ गई और वह भी सीढ़ी पर चढ़ने लगी। इस दौरान वह सीढ़ी से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। शकील घायल साजिया को जिला अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।