किसी तरह उनको बाहर निकाला गया और तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर एक को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।