फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में तीन लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन लोग और संक्रमित मिले हैं। मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 48 हो गई है। फिलहाल 24 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा, डीसीएच में 375 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। इसमें 222 ने आरटीपीसीआर और 153 ने एंटीजन जांच कराई है। इस दौरान तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को खांसी, बुखार, जुकाम के लक्षण थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने जांच कराई। फिलहाल तीनों मरीजों के संपर्क में आने वाले उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल कराए जा रहे हैं। मार्च से लेकर अब तक मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 48 हो गई है। जबकि 24 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 24 के सक्रिय चल रहे हैं। जिले में 18 कंटेनमेंट जोन भी बने हैं। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें