फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला : पेट्रोल पंप पर लूट में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट के मामले में फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए हैं। तीनों ने 21 अगस्त की रात साथियों के साथ मिल कर ख्यालीपुर ढाल स्थित पेट्रोल पंप पर वारदात काे अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गजरौला के सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी अंकित कुमार का ख्यालीपुर ढाल पर पेट्रोल पंप है। जिस पर 21 अगस्त की रात बदमाशों ने ख्यालीपुर ढाल निवासी चौकीदार छुट्टन को हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर सेल्समैन अशोक कुमार व रविंद्र के साथ केबिन में बंद कर दिया था। चौकीदार के कमरे में बदमाश छत काट कर दाखिल हुए थे। चौकीदार की तमंचों की बट से जमकर पिटाई की थी। बदमाश पेट्रोल पंप से 21 हजार रुपये की नकदी, 10 बैटरी सहित लाखों का माल ले गए थे। बीते महीने पुलिस ने तीन डकैतों हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रुखालू निवासी दानिश, झुरैरी के जोगेंद्र व नवाबपुरा निवासी ओमदत्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था, मगर वारदात को अंजाम देने में शामिल हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी सतीश व जयपाल और शाहपुर कलां गांव का अमरपाल पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। जिनको पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो तमंचे व पांच कारतूस बरामद किए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तीनों बदमाशों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें