फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में तीन घंटे की बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बिजली व्यवस्था प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने पूरा शहर जलमग्न हो गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख व्यापारिक और व्यस्ततम इलाकों, जैसे अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, लालबाग, संभल अड्डा, रहरा बाईपास मार्ग और रहरा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों के तालाब में तब्दील होने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। जलभराव के कारण बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। नगर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट और उमस का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें