फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, कार से बछड़ा बरामद

Sat, 15 Jul 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अंतरराज्यीय गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से एक बछड़ा, पशु काटने के उपकरण, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। टांग में गोली लगने से अंतरराज्यीय गोतस्कर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक गोकशी के बाद मीट को दिल्ली में बेचते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैदनगली पुलिस ढक्का फिरोजाबाद नहर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ने कार को दौड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही पीछा करना शुरू किया तो कार सवार एक बदमाश ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली पैर में लगने से मोहसिन निवासी मोहल्ला लालबाग कस्बा व थाना हसनपुर घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस ने ताबिर और सोनू निवासी ग्राम बुढ़नपुर थाना डिडौली को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि यहां से दो आरोपी फरार हो गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोवंशीय पशुओं का अवैध कटान कर मीट दिल्ली आदि जगहों पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार गोतस्कर मोहसिन जिलाबदर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसके विरुध गोकशी, चोरी आदि से संबंधित 11 अभियोग पंजीकृत है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें