फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने ठोकी ताल

Thu, 27 Jul 2023 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक अगस्त को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव की विसात बिछ गई है। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने ताल ठोक दी है। सभी दावेदार कचहरी में चेंबर्स और बिजली की समस्या का हल कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व बार अध्यक्ष धर्मपाल सिंह और चौधरी महाराज सिंह के अलावा बीते वर्ष अध्यक्ष पद का चुनाव हारे संजय कुमार शर्मा ने दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह ने बताया कि अगर चुनाव में जीते ताे जूनियर एडवोकेट की चेंबर की दिक्क्त को समाप्त किया जाएगा। बिजली की व्यवस्था की जाएगी, अधिवक्ताओं को झूठे मुकदमों से बचाने के लिए कमेटी गठित की जाएगी। लोक अदालत में बिना अधिवक्ताओं के चालान आदि के संबंध कोई कार्रवाई नहीं हो इसलिए प्रयास किए जाएंगे। साइकिल स्टैड की भूमि को अधिवक्ताओं को दिलाने का प्रयास रहेगा। प्रत्याशी चौधरी महाराज सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत मिली तो बार कांउसिल और प्रदेश सरकार से मिलकर सभी अधिवक्ताओं के चेंबर्स को पक्का किया जाएगा। चेंबर्स बिल्डिंग को दो मंजिल किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में भी जूनियर को चेंबर की कमी न रहे। सभी चेंबर्स पर बिजली कनेक्शन देकर बार की ओर से बिल जमा करने की व्यवस्था की जाएगी। बार की आय बढ़ाते हुए वकालतनामे व अन्य प्रपत्र बार रूम में मिलेंगे। जिससे स्टांप विक्रेता और वादकारियों का शोषण नहीं कर सकेंगे। अधिवक्ताओं के खिलाफ वकालतनामा लगाने से पहले बार की अनुमति लेने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ बार काउंसिल को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि अधिवक्ताओं पर मुकदमा लिखने से पहले बार से अनुमति ली जाए। जूनियर का सम्मान सर्वोपरी रहेगा। वहीं, प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा ने कहा कि अगर चुनाव में जीत मिली तो सबसे पहले ऐसे अधिवक्ताओं के लिए चेंबर्स आंवटित किए जाएंगे जो बिना चेंबर्स के परेशान हैं। अधिवक्ताओं के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी के सुख-दुख में उनके कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे। कोई भी अधिवक्ता चेंबर्स से वंचित नहीं रहेगा। सभी को चेंबर्स दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें