नौगांवा सादात। थाना समाधान दिवस में थाना परिसर में एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ अवधमान सिंह भदौरिया ने जन शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल तीन प्रार्थना पत्र मिले। इनमें दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। एक लंबित प्रार्थना के संबंध में एसडीएम सुनीता सिंह ने संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। एक ही शिकायत बार-बार नहीं आनी चाहिए। कहा कि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।