फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी करते तीन तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

Sat, 18 Mar 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान नगर कोतवाली पुलिस की गोकशी करते तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया है।एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन सिंह अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर पट्टी रोड स्थित आम के बाग के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। इससे पहले पुलिस आरोपियों को पकड़ती तभी तस्करों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से एक तस्कर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सलमान निवासी ढकिया चमन थाना डिडौली, नूर निवासी मोहल्ला लकड़ा अमरोहा नगर, जलील अहमद निवासी मोहल्ला बेगम सराय खुर्द अमरोहा बताया। मौके से भागने वाला तस्कर अजीम है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से सलमान घायल हुआ है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मुठभेड़ स्थल का मुआयना किया। एसपी के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 50 किलो गोमांस, कटान के उपकरण, एक बाइक, एक तमंचा, एक-एक खोखा व कारतूस बरामद हुए हैं। ये लोग गिरोह बनाकर गोकशी करते हैं। फरार हुए आरोपी अजीम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
डिडौली के गांव ढकिया चमन का रहने वाला सलमान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ डिडौली कोतवाली में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक केस अमरोहा नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है। सीओ के मुताबिक सलमान के खिलाफ गोकशी और गैंगस्टर के मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें