पुलिस के मुताबिक, टीएमयू की पीछे वाली बस में छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में बीएससी नर्सिंग करने वाले प्राची अरोड़ा, संध्या, सुहाग यादव, मधु भारती, सचिन, अंकित और शिवम समेत 10 छात्र घायल हो गए। जबकि एक शिक्षिका प्रियंका भी चोटिल हुई हैं। एक के बाद एक तीन बसों टकराने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल छात्र छात्राओं को टीएमयू भिजवाया। बाद में एसडीएम सदर अनिल कुमार और सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने हादसा स्थल का मुआयना किया।
सीओ ने बताया कि जिस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे, वह कार को लेकर मौके से भाग गया था। फिलहाल मामले में किसी की लापरवाही या गलती सामने नहीं आई है। हादसा इत्तेफाकिया रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंध तंत्र की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायल छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य भी ठीक बताया जा रहा है।