फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.900 किग्रा डोडा चूर्ण-चरस के साथ तीन गिरफ्तार

सार

वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस ने डोडा चूर्ण और चरस की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.400 किग्रा डोडा चूर्ण और 500 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस ने डोडा चूर्ण और चरस की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 1.900 किलोग्राम डोडा चूर्ण और चरस बरामद हुई। तलाशी के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी नीलीखेड़ी गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित सरकारी नलकूप के पास तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.400 किग्रा डोडा चूर्ण और 500 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम कलीम, खुर्शीद और चांद मोहम्मद निवासी ककराली थाना डिडौली बताया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं। एसपी ने बताया कि ये आरोपी हाईवे स्थित होटल-ढाबे और ट्रक चालकों को डोडा चूर्ण व चरस की सप्लाई करते थे। इससे पहले भी चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। ऐसे लोगों के लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें